
सावधान ! गलत लाइफस्टाइल की वजह से हो सकता है Heart attack
आइए जानते हैं इनके बारे में।
चंडीगढ, 26 अप्रैल (विश्ववार्ता) Attention habit Heart attack गलत लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बना ही रहता है। ऐसे में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है जिसकी वजह से मोटापा, दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी वजह हैं जिनसे दिल के दौरे की संभावना बढ़ती है। Attention habit Heart attack
नॉनस्टिक बर्तन
आर्काइव्स ऑफ इंटरनेशनल मेडिसिन में छपे एक शोध की मानें तो नॉनस्टिक बर्तन और दाग छुड़ाने वाले कैमिकल्स में परफ्लूओरुकटोनिक एसिड होता है जो दिल के दौरे की वजह बन सकता है। इसके अलावा इस एसिड की वजह से थायरॉइड, लिवर और किडनी की समस्याएं भी होती हैं।
लंबे समय से कब्ज की समस्या
जिन लोगों को लंबे समय से कब्ज की समस्या है उनमें हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। कब्ज की वजह से ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है जिससे खून का थक्का जमने लगता है। ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
मौसम में बदलाव
हार्ट अटैक का एक कारण बदलता मौसम भी होता है। सर्दियों के मौसम में ये खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा बहुत अधिक गर्मी से हवा में प्रदूषण के कण बड़ते हैं जो रक्त में मिल जाते हैं। ये कण धमनियों को ब्लॉक कर सकते हैं जिस वजह से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ती है।
एंटी बैक्टीरियल साबुन
एंटी बैक्टीरियल साबुन और टूथपेस्ट के अधिक इस्तेमाल से दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, इसमें ट्राइक्लोसन नामक कैमिकल होता है जिससे दिल की बीमारियां हो सकती है। शोध के अनुसार, ये दिल और मांसपेशियों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही इससे लीवर, डिप्रेशन और कैंसर होने की संभावना भी बढ़ती है। Attention habit Heart attack
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















