
Mumbai vs Chennai: आईपीएल-2026- चेन्नई ने मुंबई को हराया
सैमसन का ऐतिहासिक शतक, फिर चमके अकील होसेन
चंडीगढ़, 24 अप्रैल, (विश्व वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। चेन्नई के लिए अकील होसेन ने चार विकेट लिए जबकि नूर अहमद को दो सफलताएं मिलीं। मुकेश, अंशुल, ओवरटन और गुरजपनीत के नाम एक-एक विकेट रहा।
संजू सैमसन की धमाकेदार शतकीय पारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस को 208 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। इस दौरान सलामी बल्लेबाज सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सैमसन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम इस प्रारूप में आठ-आठ शतक दर्ज हैं। वहीं, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम नौ-नौ टी20 शतक दर्ज हैं। मुंबई के लिए गजनफर और अश्विनी ने दो-दो विकेट लिए जबकि बुमराह और सैंटनर ने एक-एक सफलता हासिल की। Mumbai vs Chennai
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के 2 सबसे बड़े हीरो रहे. पहले संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर का कुल पांचवां शतक लगाया. उन्होंने 54 गेंद में 101 रन बनाए. उनकी बदौलत चेन्नई 207 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा कर पाई. वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अकील होसेन ने 4 विकेट चटकाए. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 17 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया.
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























