

Punjab में भीषण गर्मी मे लंबे बिजली कटों को लेकर सुनील जाखड़ ने सरकार पर साधा निशाना
एक्स पर पोस्ट डाल कर उठाए सवाल
चंडीगढ़, 23 अप्रैल, (विश्व वार्ता) पंजाब में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है और इसी बीच निर्बाध बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए पावरकॉम द्वारा रखरखाव का काम भी किया जा रहा है। इस कारण रोजाना 8 से 10 घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं। बिजली कट के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Sunil Jakhar questioned long power cuts in punjab
इसे लेकर भाजपा के सुनील जाखड़ ने निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि ”अंधेर नगरी, चौपट राजा! अब जब गर्मियों का मौसम आ गया है, तो पंजाब भर में बिजली के बुनियादी ढांचे के रखरखाव के नाम पर बिजली काट दी गई है।
क्या यह काम फरवरी या मार्च में नहीं किया जा सकता था? जब बिजली निगम के पास कोई नियमित चेयरमैन भी नहीं है, तो ये फैसले कौन ले रहा है? सौर ऊर्जा उपलब्ध होने के बावजूद—जब दिन के समय बिजली सस्ती होती है—लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। दैनिक जीवन से लेकर व्यवसायों और उद्योगों तक, ्र्रक्क सरकार के तहत बिजली की इन कटौतियों से हर कोई प्रभावित है। मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं। भगवंत मान जी, क्या यही आपकी पार्टी का शासन मॉडल है? Sunil Jakhar
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















