
IPL-2026, राजस्थान ने लखनऊ को हराया
जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में गेंदबाजों का घातक प्रदर्शन
चंडीगढ़, 23 अप्रैल, (विश्व वार्ता) जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रनों से हरा दिया। बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने रवींद्र जडेजा की नाबाद 43 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उनके लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली।
गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का अहम विकेट भी लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर- हिम्मत सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























