
यह फिल्म अभिनेत्री बनने जा रही है दूसरी बार मां
बेटी दुआ के साथ फोटो शेयर कर दी खुशखबरी, कई सेलेब्स कपल को दे रहे हैं बधाई
चंडीगढ़, 21 अप्रैल, (विश्व वार्ता) Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपनी बिटिया दुआ के हाथों साझा की है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उनकी बिटिया दुआ नजर आ रही हैं। पापा रणवीर ने बेटी को गोद में थामा हुआ है। हालांकि, रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा, सिर्फ हाथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दुआ का आधा चेहरा दिख रहा है। उनके हाथों में प्रेग्नेंसी किट है। इसके साथ दीपिका ने कैप्शन में इविल आई इमोजी लगाई है।
परिणीति चोपड़ा से कियारा तक, सेलेब्स ने दी बधाई
दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं। साथ ही कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, सामंथा रुथ प्रभु, कियारा आडवाणी, फलक नाज, दानिश पंडोर सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी है और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























