
IPL 2026 में आज Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals का मुकाबला
गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में राजस्थान आगे
चंडीगढ़, 13 अप्रैल, (विश्व वार्ता) Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 21वां मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होने वाली है। मुकाबले का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होगा
मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में हैदराबाद की कप्तानी एक बार फिर ईशान किशन (Ishan Kishan) करते नजर आएंगे। वहीं राजस्थान की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में होगी। इस मैच से पहले हैदराबाद की टीम अपने चार मैचों में एक जीत और तीन मैच हार चुकी है। जबकि राजस्थान की टीम बेहतरीन फॉर्म में चल रही है और अपने चारों मुकाबले जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां जब सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी तो उसकी नजरें शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर टिकी होंगी। रॉयल्स ने मौजूदा सत्र में लगभग हर विभाग में अपना दबदबा दिखाया है। चार मैच में चार जीत टीम के दबदबे को दिखाती है। टीम के पास खतरनाक शीर्षक्रम और बेहद संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। टीम की सफलता में यशस्वी जायसवाल और किशोर स्टार वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार सलामी जोड़ी की अहम भूमिका रही है जिन्होंने पावरप्ले में लगातार विरोधी टीम के आक्रमण को ध्वस्त किया है। Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















