
Punjab के इस जिले से 3 नकली पुलिस वाले गिरफ्तार
– खाकी वर्दी, नकली ID और विदेशी पिस्टल बरामद
मालेरकोटला, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) –पुलिस ने मालेरकोटला में तीन नकली पुलिस वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन विदेशी पिस्टल बरामद की हैं। मालेरकोटला पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में कोई वारदात करने की योजना बना रहे हैं, जिस पर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी, नकली ID (ID) और पिस्टल बरामद हुई हैं।
आरोपी तरनतारन जिले के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान मेहंदीपुर के रणबीर सिंह उर्फ दीपा, भिखीविंड के बलटोहा के हरप्रीत सिंह और मेहंदीपुर के गुरलाल के रूप में हुई है। पुलिस अब तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रणबीर सिंह पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने सबसे पहले रणबीर सिंह को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की। SSP गगन अजीत सिंह ने बताया कि जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके दो और साथी तरनतारन से आ रहे हैं और वे कोई बड़ी घटना करने वाले हैं। वे भी पुलिस की वर्दी पहनकर आएंगे। रणबीर सिंह ने पूछताछ में पुलिस को सारी योजना बता दी। Punjab latest news,
SSP गगन अजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों के ठिकानों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि उन्हें ये इम्पोर्टेड (विदेशी) पिस्तौलें कहां से मिलीं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















