
आईपीएल-2026 मे आज कोलकाता नाईट राइटर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा बडा मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाईट राइडर्स,
चंडीगढ़, 2 अप्रैल, (विश्व वार्ता): IPL 2026 KKR vs SRH :कोलकाता नाईट राइटर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का छठा मैच खेला जाएगा। सीजन के पहले मुकाबले में दोनों टीमों को हार का मुंह देखना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरु होगा।
केकेआर को इसके बाद चार मैच दूसरी टीमों के घरेलू मैदान पर खेलने हैं। उसका अपने घरेलू मैदान पर अगला मैच 16 मई को होगा और ऐसे में उसकी टीम इस चरण में लय हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। ईडन गार्डन्स केकेआर का गढ़ रहा है, जिसने 2008 से यहां खेले गए 95 मैचों में से 54 मैच जीते हैं। kolkata knight riders winning track against sunrisers hyderabad
कोलकाता का मौसम गर्म रहेगा और धूप काफी तेज रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक्यूवेदर के मुताबिक, तापमान 25 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पैन।























