
DM सुसाइड केस पर Home Minister Amit Shah का बडा बयान आया सामने
पंजाब के सभी सांसद लिखकर दे तभी मै जांच सीबीआई को सौंप जाएगी – अमित शाह
चंडीगढ़, 23 मार्च, (विश्व वार्ता) पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) के मिनिस्टर लालजीत भुल्लर पर आरोप लगने के बाद सुसाइड करने वाले वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा (45) का पोस्टमॉर्टम तीसरे दिन भी नहीं हो पाया है। उनकी बॉडी अभी अमृतसर के एक हॉस्पिटल में रखी है।
इस बीच, इस केस की जांच CBI को सौंपी जा सकती है। सोमवार को कांग्रेस MP गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद, यूनियन Home Minister Amit Shah ने कहा कि वह जांच CBI को सौंप देंगे।
लोकसभा में बोलते हुए शाह ने कहा, “यह पंजाब राज्य से जुड़ा मामला है।मैं पंजाब के सभी सांसदो को कहता हूं कि वे मुझे लिखकर दें फिर मैं केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दूंगा।
पंजाब की बात करें तो उसके 13 MP में से 7 कांग्रेस के, 3 AAP के, 2 इंडिपेंडेंट और एक अकाली दल का है। AAP को छोड़कर, कांग्रेस और अकाली दल दोनों ने पहले ही मृतक के परिवार के लिए अपना सपोर्ट जताया है। MP अमृतपाल अभी असम की जेल में बंद हैं, जबकि सरबजीत सिंह ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। नंबर के हिसाब से, विपक्षी MP ज़्यादातर हैं।
इससे पहले, रंधावा के सुसाइड का CCTV फुटेज पहली बार सामने आया था। करीब तीन मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च को सुबह 5:45 बजे अपने घर के आंगन में टहलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वह गहरी सोच में डूबे हुए दिख रहे हैं। फिर वह चलते-चलते अचानक रुक जाते हैं, सल्फास की गोलियां मुंह में डालते हैं और पानी के साथ निगल लेते हैं। इसके तुरंत बाद, उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर एक दूसरा वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने कहा: “दोस्तों, मैंने सल्फास की गोलियां खा ली हैं; मंत्री लालजीत भुल्लर से तंग आ गया हूं, अब और नहीं बचूंगा।”
इन घटनाओं के बाद रंधावा के परिवार ने अब सरकार के खिलाफ खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वह उनका पोस्टमॉर्टम या अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। Home Minister Amit Shah
अमृतसर में अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया और मंत्री भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग की; उन्होंने चेतावनी दी कि नहीं तो वह अपनी दो बेटियों और एक बेटे को लेकर सड़कों पर उतरकर धरना देंगी। Punjab news
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in




















