
Bengal Election-2026: चुनाव की घोषणा के बाद बंगाल में बड़ा फेरबदल
बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने हटाया चीफ सेक्रेटरी और DGP को हटाया
कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अफसरों का ट्रांसफर
– चुनाव आयोग ने कहा कि ये अफसर चुनाव से रहेंगे दूर
कोलकाता, चंडीगढ़, 16 मार्च, (विश्व वार्ता) – पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धांत गुप्ता को बंगाल का DGP बनाया है। आयोग ने राज्य की चीफ सेक्रेटरी नंदिनी चक्रवर्ती को भी उनके पद से हटा दिया है। 1993 बैच के IAS अफसर दुष्मंत नरियाला को नया चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। अजय कुमार नंदा को सुप्रतिम सरकार की जगह कोलकाता पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
इसके अलावा, 1997 बैच की IAS अफसर संघमित्रा घोष को राज्य के होम सेक्रेटरी जगदीश प्रसाद मीणा की जगह होम सेक्रेटरी बनाया गया है। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, यह निर्देश तुरंत लागू होगा। नटराजन रमेश बाबू को डायरेक्टर जनरल ऑफ करेक्शनल सर्विसेज बनाया गया है। अजय मुकुंद रानाडे को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस और IGP (लॉ एंड ऑर्डर) अपॉइंट किया गया है। ऑर्डर में कहा गया है कि ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को चुनाव प्रोसेस पूरा होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पोस्ट पर पोस्ट नहीं किया जाएगा। removes chief secretary and dgp of bengal
आपको बता दें कि रविवार को इलेक्शन कमीशन ने बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में असेंबली इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया था। बंगाल में 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो फेज़ में वोटिंग होगी। रिज़ल्ट 4 मई को आएंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















