
Aaj ka Mausam: आज से एक फिर मौसम ले रहा है बडी करवट, हो जाईये अलर्ट
पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी …
नई दिल्ली, 15 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता) Weather Update news, देश का विशेषकर उत्तर भारत का मौसम आज से फिर बदलने वाला है। रविवार तड़के सुबह ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है।
आईएमडी के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चल सकती हैं, जिनकी गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज तूफानी हवाओं की संभावनाहै. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी 13 से 19 मार्च के बीच व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। heat wave imd alert
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























