
देश के Home Minister Amit Shah आज आ रहे है Punjab, सुरक्षा एंजेसियां हुई अलर्ट
इस जिले में बडी रैली को करेंगे संबोधित
चंडीगढ, 14 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, शनिवार को पंजाब आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वे मोगा में रैली करेंगे। जिसके लिए BJP पंजाब यूनिट ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
गौरतलब है कि पंजाब में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि BJP अमित शाह की इसी रैली से पंजाब में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। आपको बता दें कि डेढ़ महीने के गैप पर BJP के दूसरे बड़े नेता पंजाब आ रहे हैं, इससे पहले 1 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जालंधर आए थे।
माना जा रहा है कि इस बार BJP पंजाब में अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी क्योंकि अकाल दल के साथ गठबंधन की बातचीत अभी भी चल रही है और कोई भी नेता इस बारे में खुलकर बयान देने को तैयार नहीं है। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, इस बारे में स्थिति साफ होती जाएगी। punjab latest hindi news,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















