
Bengal Elections 2026: भाजपा की ऐतिहासिक ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज
नितिन नवीन करेंगे परिवर्तन यात्रा का आगाज
चंडीगढ, 1 मार्च विश्ववार्ता)Bengal Elections 2026: से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा समेत 100 से अधिक नेता भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे. परिवर्तन यात्रा का आगाज अमित शाह करेंगे, तो इसका समापन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे
इन 9 जगहों से निकलेगी परिवर्तन यात्रा
सिलीगुड़ी डिवीजन (यात्रा 1) : कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रासमेला मैदान में उद्घाटन समारोह होगा. इसमें एक पब्लिक मीटिंग होगी. यह यात्रा कूचबिहार से अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के मैदानी इलाकों से होते हुए सिलीगुड़ी तक जायेगी.
मालदा डिवीजन (यात्रा 2) : उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर कोर्ट मैदान से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी. यहां एक जनसभाका आयोजन होगा. परिवर्तन यात्रा उत्तर दिनाजपुर से दक्षिण दिनाजपुर और मालदा (उत्तर और दक्षिण) तक जायेगी. समापन मालदा दक्षिण में होगा.
नवद्वीप डिवीजन (यात्रा 3) : तीसरी यात्रा की शुरुआत नदिया उत्तर के कृष्णनगर दक्षिण से होगी. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा जंगीपुर से होते हुए मुर्शिदाबाद, बहरमपुर, नदिया उत्तर और नदिया दक्षिण तक जायेगी. नदिया दक्षिण में यात्रा का समापन होगा.
उत्तर 24 परगना डिवीजन (यात्रा 4) : उत्तर 24 परगना डिवीजन की यात्रा की शुरुआत बसीरहाट के संदेशखाली से होगी. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा बसीरहाट, बनगांव, बैरकपुर और बारासत तक जायेगी. बारासात में यात्रा का समापन होगा.
दक्षिण 24 परगना डिवीजन (यात्रा 5) : दक्षिण 24 परगना के जॉयनगर से परिवर्तन यात्रा का आगाज होगा. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा जॉयनगर से डायमंड हार्बर होते हुए मथुरापुर तक जायेगी. मथुरापुर में यात्रा का समापन होगा.
हावड़ा-हुगली डिवीजन (यात्रा 6) : हावड़ा-हुगली डिवीजन की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हावड़ा ग्रामीण क्षेत्र के आमता से होगी. उद्घाटन और जनसभा के बाद हावड़ा ग्रामीण, हावड़ा सदर, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग तक यात्रा जायेगी. आरामबाग में परिवर्तन यात्रा का समापन होगा.
मेदिनीपुर डिवीजन (यात्रा 7) : झारग्राम में उद्घाटन सह पब्लिक मीटिंग का आयोजन होगा. झारग्राम से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा मेदिनीपुर, घाटाल और कांथी होते हुए तमलूक तक जायेगी. इस यात्रा का समापन मयना के हरिदासपुर बाजार में होगा.
पुरुलिया डिवीजन (यात्रा 8) : आसनसोल के कुल्टी स्थित पुरांडी मैदान में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा आसनसोल से पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर तक जायेगी. विष्णुपुर के बरजोड़ा फुटबॉल मैदान में इसका समापन होगा.
बर्धमान डिवीजन (यात्रा 9) : बीरभूम जिले के हासन से परिवर्तन यात्रा का उद्घाटन होगा. जनसभा के बाद यहां से यात्रा बीरभूम से बोलपुर, बर्धमान पूर्व और बर्धमान पश्चिम तक जायेगी. बर्धमान में परिवर्तन यात्रा का समापन होगा Bengal Elections 2026
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























