
दिल्ली, 22 फरवरी,(विश्ववार्ता) पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में शनिवार रात भीषण हवाई हमला किया. अफगान-पाक बॉर्डर को विभाजित करने वाली डूरंड लाइन के आसपास पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने जबरदस्त बमबारी की। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों पर हमला बोला. इसमें कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है. अफगानिस्तान तालिबान ने इन हमलों का बदला लेने की धमकी दी है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के फाइटर जेट्स ने अफगानिस्तान के कई ठिकानों को निशाना बनाया. अफगान मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बरमाल के एक अज्ञात मदरसे पर भी हवाई हमला किया गया। Pakistan Airstrike On Afghanistan
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























