
World News, Japanese PM on historic victory: फिर PM सनाए की पार्टी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
PM मोदी ने दी बधाई
दिल्ली, 9 फरवरी,(विश्ववार्ता) Japanese PM on historic victory: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रतिनिधि सभा के चुनाव में उनकी “ऐतिहासिक जीत” पर बधाई दी. जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन का रविवार को हुए संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल करना लगभग निश्चित है।मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सनाए ताकाइची प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आपकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और गठबंधन सहयोगी, जापान इनोवेशन पार्टी, जिसे इशिन के नाम से जाना जाता है, निचले सदन की 465 सीटों में से 233 का आंकड़ा पार कर लिया है. अनुमान है कि उनकी पार्टी 328 सीटें जीतेगी, जो अब उनकी बंपर जीत का इशारा करता है। World News,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























