Ajit Pawar Funeral : पंचतत्व में विलीन हुए महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार
राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का हुआ अंतिम संस्कार
दोनों बेटों ने दी पिता को मुखाग्नि
चंडीगढ़, 29 जनवरी,(विश्ववार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दोनों बेटों पार्थ और जय ने अपने पिता अजित पवार को मुखाग्नि दी। पुणे जिले के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। Ajit Pawar Funeral
अअजित पवार (66) का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में करीब 12 बजकर 10 मिनट पर किया गया. इससे पहले लगभग 6 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा सुबह नौ बजे शुरू हुई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उनके गांव काटेवाडी से अंतिम संस्कार के लिए बारामती लाया गया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Ajit Pawar Funeral
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in