
IND vs NZ: India and New Zealand के बीच चौथा T20 मैच आज
टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से आगे
विशाखापत्तनम, चंडीगढ़, 28 जनवरी,(विश्ववार्ता) – भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच चौथा T20 आज विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा, टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
न्यूजीलैंड अभी 3-0 से पीछे है। भारत पहले ही तीसरे T20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज जीत चुका है। विशाखापत्तनम में भारत का रिकॉर्ड भी मजबूत है। यहां खेले गए चार T20 मैचों में से टीम इंडिया ने तीन जीते हैं, जिसमें एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली है।
IND Vs NZ
IND Vs NZ
T20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए, जसप्रीत बुमराह को इस मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह के आने की संभावना है। अर्शदीप को तीसरे मैच के लिए आराम दिया गया था।
न्यूज़ीलैंड और भारत (IND vs NZ) के बीच अब तक कुल 28 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 15 मैच जीते हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड 10 मैचों में सफल रहा है। तीन मैच टाई भी हुए हैं।
भारतीय ज़मीन पर दोनों टीमों के बीच 14 T20 मैच खेले गए हैं, जिसमें घरेलू टीम ने 10 मैच जीते हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड सिर्फ़ चार जीत पाया है। न्यूज़ीलैंड भारत के ख़िलाफ़ लगातार पाँचवीं T20 सीरीज़ भी हार गया है। न्यूज़ीलैंड की टीम ने भारत में कभी भी T20 सीरीज़ नहीं जीती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























