Punjab के इस जिले मे एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत
चंडीगढ़, 11 जनवरी (विश्ववार्ता): District of Punjab: पंजाब के तरनतारन जिले (पंजाब) के अलीपुर गांव में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब परिवार ठंड से बचने के लिए अपने घर के अंदर आग जलाकर सो रहा था। इस हादसे में 10 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। Latest Punjab News,
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे में आग लगाई थी। सोते समय परिवार आग से निकलने वाली जहरीली गैस के संपर्क में आ गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान अर्शदीप सिंह (21), उनकी पत्नी जशनदीप कौर (20) और उनके 2 महीने के बच्चे गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। Latest Punjab News
























