
Latest Hindi News, Delhi Assembly का Special Session आज से हो रहा है शुरू
सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार होने के आसार
दिल्ली, 5 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Delhi Assembly का Special Session आज से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं का खाका रखा जाएगा। सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव भी लिया जाएगा। चार दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। जरूरत पड़ने पर दिन बढ़ाए जा सकते हैं।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी (आप) वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। आप विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा ने कहा कि शीतकालीन सत्र में उनकी पार्टी के लिए प्रदूषण सबसे अहम मुद्दा रहेगा और इस पर सदन में विस्तृत चर्चा की मांग की जाएगी।
सत्र से पहले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शीतकालीन सत्र का मुख्य उद्देश्य सदन की मर्यादा बनाए रखते हुए सुचारू कार्यवाही संचालित करना है। Special Session
उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विधायक सदन में अपनी मेज पर लगे आईपैड के माध्यम से राष्ट्रीय ई-विधान अनुप्रयोग- नेवा का उपयोग करेंगे। इससे विधायी कार्य में पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता सुनिश्चित होगी। Special Session
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















