
New Zealand के खिलाफ ODI Series के लिए टीम INDIA का आज होगा ऐलान
सिराज और पंत के सेलेक्शन पर होंगी नजरें
चंडीगढ,3 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता)ODI Series न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान आज हो सकता है। इस सीरीज के लिए अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिती भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान करेगी. इस स्क्वाड में विराट कोहली और रोहित शर्मा का चुना जाना तय माना जा रहा है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम से छुट्टी हो सकती है।
वहीं शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं. इसके अलावा मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी सिलेक्टर की पैनी नजर बनी हुई है।
वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए अगर बुमराह और हार्दिक को आराम मिला तो मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हो सकती है। वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रामण में मोहम्मद सिराज भी अपनी जगह बना सकते हैं। शमी पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपना दम दिखाया है। वहीं, यह भी देखना होगा कि ऋतुराज गायकवाड़ अपनी जगह बरकरार रख पाते हैं या नहीं। गायकवाड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नंबर चार पर खेलते हुए अपना पहला वनडे शतक लगाया था। New Zealand vs INDIA
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















