
India के सबसे साफ शहर Indore में पानी बना जहर, इतने लोगो की मौत से मचा हडकंप
100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
उमा भारती ने साधा निशाना
चंडीगढ,2 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Indore में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कई अन्य लोग बीमार पड़े हैं। इस गंभीर घटना को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश सरकार पर तीखी आलोचना की।
पानी की गुणवत्ता का सच गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज और नगर निगम की लैब में हुई सैंपल जांच रिपोर्ट में सामने आया। पानी में ई-कोलाई और शिगेला जैसे घातक बैक्टीरिया मौजूद थे, जो सीधे तौर पर मानव मल में पाए जाते हैं। इस भयावह लापरवाही की पुष्टि स्वयं कलेक्टर शिवम वर्मा ने की है। उधर, गुरुवार को एक और की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 14 हो गया है। दूषित पानी से मोहल्ले के 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए थे
बता दें कि गत सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया था, जब दूषित पानी से मोहल्ले के 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए थे। मंगलवार को आठ लोगों की जान चली गई थी। अब तक करीब 2800 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 201 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। Indore
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें पूरे प्रदेश, सरकार और व्यवस्था के लिए शर्मनाक और कलंकित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती और गंदगी होना और जहर मिला पानी पीकर कितनी जिंदगियां खत्म हो गईं और अब भी मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, यह स्वीकार्य नहीं है। India
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















