
New year 2026- देशभर में नए साल 2026 का धूम
PM मोदी ने सभी देशवासियों को नए साल की बधाई दी
मनाली से कश्मीर तक देशभर में उत्साह की लहर
नई दिल्ली, चंडीगढ,1 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) नए साल का जश्न पूरे भारत में धूमधाम से मनाया गया। ठंड और कोहरे के बावजूद लोगों ने उत्साह के साथ 2026 का स्वागत किया। दिल्ली, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मनाली, कश्मीर और उत्तराखंड जैसे स्थानों पर आतिशबाजी, डांस, म्यूजिक और पार्टियों ने रात को रोशन कर दिया। नया साल 2026 शुरू हो गया है। लोग एक-दूसरे को नए साल का स्वागत करते हुए बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री (PM Modi) नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर एक पोस्ट में देशवासियों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, “सभी को नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए अच्छी सेहत, खुशियां और सफलता लाए। आप अपने सभी कामों में सफल हों और समाज में शांति और खुशहाली बनी रहे।”
PM Modi
PM Modi
इसके साथ ही, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को लोगों को नए साल की बधाई दी और उम्मीद जताई कि साल 2026 भारत को और भी मजबूत राष्ट्र बनाने के संकल्प को और मजबूत करेगा। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने कामना की कि आने वाला साल सभी के लिए शांति, अच्छी सेहत, खुशियां और खुशहाली लाए। उन्होंने प्रार्थना की कि यह साल एक मज़बूत और विकसित भारत बनाने के लोगों के सामूहिक संकल्प को और मज़बूत करे।
PM मोदी
PM मोदी
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/




















