
Bollywood actress Alia Bhatt ने अपने नए घर की पूजा की तस्वीरें फैंस के साथ की शेयर
चंडीगढ, 5 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने नए 250 करोड़ के घर में शिफ्ट हो गए हैं। कपल ने नवंबर में घर की पूजा की थी। हाल ही में आलिया ने इस पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें आलिया-रणबीर-नीतू और राहा अपने घर के लिए हवन कर रहे हैं । यह तस्वीरें बेहद प्यारी हैं, जिसमें कपल एक साथ नए सफर की शुरुआत करता नजर आ रहा है। Bollywood actress Alia Bhatt
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हिन्दू रीति-रिवाज से नए घर में एंट्री की। कलश स्थापना के साथ आलिया और रणबीर ने घर में पहले कदम रखा। इस मौके पर नीतू कपूर अपने बच्चों के साथ नजर आई। Bollywood actress Alia Bhatt
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















