
India Vs South Africa के बीच दूसरा वनडे आज
रोहित और कोहली पर फिर रहेंगी नजरें
बावुमा की वापसी से साउथ अफ्रीका मजबूत
चंडीगढ, 3 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): India Vs South Africa के बीच दूसरा वनडे आज रायपुर में खेला जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टॉस दोपहर 1 बजे होगा, मुकाबला 1.30 बजे से शुरू होगा। रायपुर में भारत ने कोई वनडे नहीं गंवाया है। भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। India Vs South Africa
इस मैच में यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि भारत प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करता है या नहीं। पहले मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल का बल्ला चला था, लेकिन यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















