Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र की हुई हंगामेदार शुरुआत
खरगे के बयान पर हंगामा
नई दिल्ली, 1 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): Parliament Winter Sessionसंसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही सियासी तापमान बढ़ गया है. SIR को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
वहीं, राज्यसभा में सत्र की शुरुआत सभापति के स्वागत के साथ हुई. सभापति ने सभी दलों से अपील की कि सत्र के दौरान सार्थक चर्चा हो और जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाए. Parliament Winter Session
इस सत्र में सरकार का फोकस 14 अहम विधेयकों को पास कराने पर है, जिनमें दिवाला कानून, बीमा कानून, सिक्योरिटीज मार्केट, कॉर्पोरेट कानून, राष्ट्रीय राजमार्ग, उच्च शिक्षा आयोग, एटॉमिक एनर्जी, जीएसटी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बिल शामिल हैं. Parliament Winter Session
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























