
India VS South Africa: इंडिया की शानदार जीत
विराट कोहली-रोहित शर्मा की वापसी से जीत की पटरी पर लौटी टीम …
कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने दिखाया गेंदबाजी में जादू
नई दिल्ली, 1 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी से भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौट आई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतकर मेहमानों से हिसाब चुकता करने उतरी है। इंडिया Vs साउथ अफ्रीका: इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज़ का पहला मैच रांची के JSCA स्टेडियम में खेला गया। जिसमें इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है।
इंडिया Vs साउथ अफ्रीका इंडिया ने पहले ODI में साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम सिर्फ़ 332 रन ही बना सकी। इंडिया ने पहले ODI मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। India VS South Africa
रविवार को रांची के JSCA स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली की सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। कोहली ने 135 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 57 और केएल राहुल ने 60 रन बनाए। बॉलिंग में कुलदीप यादव ने 4 विकेट, हर्षित राणा ने 3 विकेट और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। \
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/