
Bollywood actor Randeep Hooda ने शादी की सालगिरह पर फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी
– कहा “यह सालगिरह उनके लिए और भी खास है क्योंकि..”
मुंबई, चंडीगढ़ 29 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) : एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रणदीप ने बताया कि यह सालगिरह उनके लिए और भी खास है क्योंकि वे दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
रणदीप ने लिन के साथ अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें दोनों जंगल में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “प्यार और एडवेंचर के दो साल और अब… एक नन्हा मेहमान आने वाला है।”
रणदीप ने 2023 में मणिपुर की रहने वाली एक्ट्रेस लिन लैशराम से शादी की थी। कपल ने इम्फाल में मेइतेई रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी थी। रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म “ओम शांति ओम” से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























