India Vs South Africa के बीच आज चौथे दिन का खेल शुरू
मार्करम-रिकेल्टन क्रीज पर, दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 310 रन के पार
India Vs South Africa के बीच आज चौथे दिन का खेल शुरू हो गया हेै। India Vs South Africa के बीच आज चौथे दिन का खेल शुरू साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत पर पूरी तरह दबदबा बना लिया है। टीम 314 रन से आगे है और उन्होंने अपनी दूसरी पारी में 26 रन बना लिए हैं। रायन रिकेल्टन 13 रन और ऐडन मार्करम 12 रन बना कर नाबाद हैं।
अब टीम इंडिया पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज गंवाने का खतरा बढ़ गया है। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में 489 रनों के जवाब में भारत की पहली पारी तीसरे दिन 201 रनों पर सिमटी। दिन के खेल की समाप्ति तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 314 रन की हो गई है।
मु्ख्य कोच गौतम गंभीर की देखरेख में भारत एक साल के भीतर दूसरी घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाने की कगार पर पहुंच चुका है। पिछले साल न्यूजीलैंड से 0-3 से हारने के बाद टीम ने इस साल वेस्टइंडीज को 2-0 से मात दी, लेकिन अब एक बार फिर टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से हार के करीब पहुंच गई है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से आगे चल रही है। India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























