
India Vs South Africa के बीच आज चौथे दिन का आज होगा खेल
भारत पर मंडराया सीरीज गंवाने का खतरा
चंडीगढ़ 25 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज चौथे दिन का खेल होगा। गुवाहाटी में खेले जा रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी टीम प्रभावित नहीं कर सकी। India Vs South Africa
अब टीम इंडिया पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज गंवाने का खतरा बढ़ गया है। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में 489 रनों के जवाब में भारत की पहली पारी तीसरे दिन 201 रनों पर सिमटी। दिन के खेल की समाप्ति तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 314 रन की हो गई है।
मु्ख्य कोच गौतम गंभीर की देखरेख में भारत एक साल के भीतर दूसरी घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाने की कगार पर पहुंच चुका है। पिछले साल न्यूजीलैंड से 0-3 से हारने के बाद टीम ने इस साल वेस्टइंडीज को 2-0 से मात दी, लेकिन अब एक बार फिर टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से हार के करीब पहुंच गई है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से आगे चल रही है। India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















