
India Vs South Africa के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल हुआ समाप्त
पहले दिन दक्षिण अफ्रीका छह विकेट गंवाकर 240 के हुआ पार
भारत के इस गेंदबाज ने पहले दिन चटकाये 3 विकेट
चंडीगढ़ 22 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) India Vs South Africa के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में छह विकेट पर 247 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय क्रीज पर सेनुरन मुथुसामी 25 रन और काइल वेरेने एक रन बनाकर मौजूद हैं। भारत के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली है। first day
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले सत्र की समाप्ति से पहले बुमराह ने मार्करम को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कुलदीप की फिरकी का जादू चला और टीम ने वापसी करने की कोशिश की। अब दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की कोशिश दक्षिण अफ्रीका की पारी जल्द समेटने पर टिकी होगी। India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















