
India Vs South Africa: इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट कल से
इस स्टेडियम मे भिडेगी दोनो टीमे
चंडीगढ़ 21 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) India Vs South Africa: इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ का दूसरा मैच कल गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:00 बजे शुरू होगा, टॉस सुबह 8:30 बजे होगा।
इस मैच में इंडियन कैप्टन शुभमन गिल के खेलने की उम्मीद कम है। इसलिए, नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है। इंडिया सीरीज़ में 0-1 से पीछे है। साउथ अफ्रीका ने पहला मैच 30 रन से जीता था। पहला टेस्ट हारने के बाद मेज़बान इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। India Vs South Africa:
गौरतलब है कि इंडियन कैप्टन शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट की पहली इनिंग में गर्दन में ऐंठन के कारण सिर्फ़ तीन बॉल खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मैच के तीसरे दिन सुबह BCCI ने अनाउंस किया कि वह आगे टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। गिल के दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















