
Asia Cup Rising Stars 2025 : आज का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद बड़ा
जानें भारत में कहां देखें लाइव
चंडीगढ, 16 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह महा मुकाबला राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट में होगा।
भारत के पास आज पाकिस्तान को इस साल में छठी बार हराने का मौका है। राइजिंग एशिया कप में रविवार को जितेश शर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए का मुकाबला पाकिस्तान शाहीन्स से होगा। यह टी-20 मैच दोहा में खेला जाएगा। Asia Cup Rising Stars 2025
आज भारत के पास पाकिस्तान को लगातार छठी बार हराने का मौका रहेगा। भारतीय टीम की कमान जितेश शर्मा के हाथों में है। पिछले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंद पर शतक लगाकर सभी को हैरान किया था, वहीं कप्तान जितेश ने भी नाबाद 83 रनों की पारी खेली थी। आज इन दोनों ही खिलाड़ियों से भारत को बड़ी उम्मीद रहेगी। Asia Cup Rising Stars 2025
हालांकि अब तक इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला ही खेला है और दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की है। अब देखना होगा कि आज कौन सी टीम को टूर्नामेंट की पहली हार मिलेगी। जो भी टीम आज मुकाबला जीतेगी, वह सेमीफाइनल के लिए प्रबल दावेदार हो जाएगी। पहले मुकाबले में भारत ने यूएई को 148 रनों से हराया था, तो वहीं पाकिस्तान की टीम ने ओमान पर 40 रन की जीत दर्ज की थी। Asia Cup Rising Stars 2025
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















