
India Vs South Africa के बीच टेस्ट सीरीज का पहले दिन का खेल जारी
भारतीय गेंदबाजो ने साउथ अफ्रीका की आधी टीम को भेजा पेवेलियन
चंडीगढ, 14 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। पहले दिन का दूसरा सेशन जारी है। साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। India Vs South Africa
इससे पहले कप्तान टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर ध्रुव जुरेल की गेंद पर कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम (31) और रयान रिकल्टन (23) को आउट किया।





















