
Coldrif cough syrup: ज़हरीली कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई
– दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन गिरफ्तार
नई दिल्ली, चंडीगढ, 09 अक्तूबर (विश्ववार्ता) : Coldrif cough syrup:मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत का कारण बन रहे कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के निदेशक ऐस रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जाँच दल (एसआईटी) ने बुधवार रात चेन्नई में छापा मारकर रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया।
एसआईटी ने कंपनी से महत्वपूर्ण दस्तावेज़, दवा के नमूने और उत्पादन रिकॉर्ड भी ज़ब्त किए हैं। वह अपनी पत्नी के साथ फरार था। चेन्नई में, चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग पर रंगनाथन के 2,000 वर्ग फुट के अपार्टमेंट को सील कर दिया गया, जबकि कोडम्बक्कम में उसका पंजीकृत कार्यालय बंद पाया गया। छिंदवाड़ा के एसपी ने कहा कि एसआईटी रंगनाथन को चेन्नई की एक अदालत में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। इसके बाद उसे छिंदवाड़ा लाया जाएगा। Coldrif cough syrup:
आपको बता दें कि तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल्स द्वारा निर्मित कफ सिरप कोल्ड्रीफ के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में 20 से ज़्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों ने कोल्ड्रीफ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों ने भी अलर्ट जारी किया है। Coldrif cough syrup:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























