
Punjab’s Rajya Sabha seat के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित
चंडीगढ़, 24 सितंबर (विशवार्ता) पंजाब की राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है (बिग ब्रेकिंग)। पंजाब की राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 24 अक्टूबर को होगा और उसी दिन शाम को नतीजे घोषित किए जाएँगे। नामांकन 6 अक्टूबर से भरे जाएँगे।
बता दें कि पंजाब की यह राज्यसभा सीट संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। गौरतलब है कि पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को हुए उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हराया था।
Rajya Sabha seat
इस जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने 1 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और 1 जुलाई से ही उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई और अब इस सीट पर 24 अक्टूबर को उपचुनाव (Big Breaking) होने जा रहा है. Rajya Sabha seat























