आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे का आज दूसरा दिन
चंडीगढ, 27 मई (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्माई हुई है,आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब दौरे पर हैं। रविवार को वे फिरोजपुर में थे उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको बिचौलिया कहते हैं। हम आपको अपनी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी मानते हैं। हमारे मन में आपके लिए बहुत सम्मान है। जिस तरह देश के विकास के लिए किसान और मजदूर महत्वपूर्ण हैं, उसी तरह व्यापारी, कारोबारी और उद्योगपति भी महत्वपूर्ण हैं।
पंजाब दौरे के दूसरे दिन आज अमृतसर में टाउन हॉल मीटिंग करेंगे। इसके बाद जालंधर और लुधियाना में वे रोड शो निकालेंगे।
केजरीवाल कहा कि पंजाब के और तेजी से विकास के लिए मुझे आपके समर्थन की जरूरत है। आपसे विनती है कि हमारे हाथ मजबूत करें। अगर केंद्र में हमारी ताकत बढ़ेगी तो कोई भी पंजाब का फंड नहीं रोक पाएगा। राज्यपाल भी पंजाब का कोई बिल नहीं रोक सकेंगे। अभी केंद्र सरकार ने पंजाब के करीब साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये रोक रखी हैं।
ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोकसभा में हम कमजोर हैं। हमारी सरकार बनने से पहले पंजाब में इंडस्ट्री की बहुत बुरी हालत थी। 75 साल से पंजाब की इंडस्ट्री परिवारवाद का शिकार थी। व्यापारी राज्य छोडक़र राजस्थान, मध्यप्रदेश गुजरात जैसे बाहर के राज्यों में जा रहे थे, लेकिन पिछले दो साल से इंडस्ट्री का राज्य छोडक़र जाने का सिलसिला खत्म हुआ है और आने का शुरू हुआ है।उन्होंने कहा कि महिला मतदाता राज्य के मतदाताओं का लगभग 49 प्रतिशत हैं, इसलिए शिशुओं के लिए शिशु गृह, प्रतीक्षा क्षेत्र, गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए एसी/कूलर/पंखे, शौचालय और अन्य सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की व्यवस्था करके उन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। . उन्होंने कहा कि रैपिडो ने मतदाताओं को बूथ तक मुफ्त में पहुंचाने के लिए भी अपनी सेवाएं देने की पेशकश की है। उन्होंने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वीप के तहत जागरूकता गतिविधियों में भागीदारी के लिए मीडिया का आभार व्यक्त किया।
























