
Ukraine के दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया में Russia ने रॉकेटों से किया भीषण हमला
समय आ गया है कि हम यूरोप के आसमान की संयुक्त सुरक्षा सुनिश्चित करें-जेलेंस्की
चंडीगढ़, 16 सितंबर (विशवार्ता) यूक्रेन के दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया में सोमवार रात रूस ने रॉकेटों से भीषण हमला किया। इस हमले में 13 लोग घायल हुए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। Russia attacked the southern city of Zaporizhzhya with rockets
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमले से 20 से ज्यादा अपार्टमेंट इमारतों को नुकसान पहुंचा और कई जगह आग लग गई। यह हमला उस समय हुआ जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों से मिलकर महाद्वीप की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली बनाने की अपील की। russia ukraine war russian army attacks zelensky says european air defense system necessary for country
Russia Ukraine War:
रूसी ड्रोन हाल ही में पोलैंड की जमीन पर भी गिरे, जिसके बाद नाटो ने अपनी यूरोपीय वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए। इससे स्पष्ट है कि युद्ध केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यूरोपीय सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम यूरोप के आसमान की संयुक्त सुरक्षा सुनिश्चित करें। हमारे पास इसके लिए सभी तकनीक मौजूद है। जरूरत है निवेश, इच्छाशक्ति और मजबूत फैसलों की।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























