
Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत
UAE को हराया
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 में शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में UAE को 9 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ 58 रनों के लक्ष्य का पीछा महज 27 गेंदों में कर लिया। अभिषेक शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए। जबकि शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Asia Cup 2025: India’s brilliant start in T20 Asia Cup; Defeated UAE by 9 wickets
Asi
आज, बुधवार को भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूएई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने आखिरी 8 विकेट 28 रन बनाकर गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज अलीशान शरफू ने 22 और कप्तान मोहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जबकि शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















