Punjab News : Deputy Commissioner द्वारा Guru Tegh Bahadur ji की शहीदी शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा
विभागीय अधिकारियों को पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित प्रोग्राम को सफलतापूर्वक करवाने के लिए पुख्ता तैयारी के आदेश
कपूरथला, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता) डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी से संबंधित समारोहों की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने पंजाब के मुख्य सचिव के साथ इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंजाब सरकार द्वारा शहीदी शताब्दी को समर्पित निर्धारित प्रोग्राम को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें। Punjab News: Deputy Commissioner reviews the preparations for the martyrdom centenary of Guru Tegh Bahadur ji
उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी समारोह 19 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे।
उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वे गुरु साहिब के जीवन, उपदेशों और उनकी अद्वितीय शहादत के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए जागरूकता प्रोग्राम करवाए, ताकि छात्र गुरु साहिब के संदेश से प्रेरणा ले सकें।
इसके अलावा पर्यटन विभाग को भी निर्देश दिया गया कि वे शहीदी शताब्दी समारोहों के संबंध में अन्य विभागों के साथ निकटतम तालमेल बनाए रखें, ताकि समारोहों को सफलतापूर्वक करवाया जा सके।
कैप्शन: कपूरथला में अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल।























