
Bollywood actor John Abraham निर्देशक शिवम नायर के साथ Operation Ganga पर फिल्म बनाने की तैयारी में
क्या है Operation Ganga ?, इस साल दो मूवीज में दिखे जॉन
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता) Bollywood actor John Abraham का वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित फिल्मों की ओर रुझान बढ़ता दिख रहा है वह फिल्म द डिप्लोमैट के निर्देशक शिवम नायर के साथ ही आपरेशन गंगा पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।
film on Operation Ganga with the director of The Diplomat, Shivam Nair
दरअसल, साल 2022 में जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा था, तो यूक्रेन में पढ़ने वाले कई भारतीय छात्र वहां फंस गए थे। ऐसे में भारत सरकार द्वारा आपरेशन गंगा के तहत सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया।
भारतीय विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 3 साल पहले फरवरी और मार्च के महीने में चलाए गए इस मिशन में 18, 282 भारतीय नागरिकों को 90 उड़ानों जरिए भारत वापस लाया गया। ये अभियान भारत के सबसे बड़े रेक्स्यू ऑपरेशन में से एक था।जॉन के करीबी सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ जॉन इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। अगले साल इसकी शूटिंग शुरू करने की योजना है। फिल्म आपरेशन गंगा के निर्देशन की बागडोर शिवम नायर के हाथों में होगी। फिलहाल इस फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम चल रहा है। इस तरह से ऑपरेशन गंगा जॉन अब्राहम के करियर में एक और सच्ची घटना पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे।
film on Operation Ganga with the director of The Diplomat, Shivam Nair
कुल मिलाकर कहा जाए तो आने वाले समय में जॉन सिल्वर स्क्रीन पर एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आएंगे। मालूम हो कि इस साल अभिनेता दो मूवीज में नजर आएं हैं और दोनों ही वास्तविक घटना और देशभक्ति की मिसाल कायम करती हैं। इनमें द डिप्लोमैट और तेहरान का नाम शामिल हैं।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें: www.wishavwarta.in























