
Punjab flood : पंजाब में बाढ़ से 20972 लोगों को निकाला जा चुका है सुरक्षित
एनडीआरएफ की 31 व सैन्य और अर्धसैनिक बल की 29 टुकड़ियां राहत कार्यों में हैं जुटी
पानी में डूबे 1902 गांव, 4 लाख लोग, 23 जिले और 43 मौतें…
भाखड़ा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र एक फीट नीचे
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) Punjab दशकों में अपनी सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है. इस प्राकृतिक आपदा में 43 लोगों की जान जा चुकी है. 1.71 लाख हेक्टेयर में फैली फसलें बर्बाद हो गई हैं. ऐसे में AAP ने केंद्र सरकार से पंजाब की मदद करने की अपील की है। पानी की वजह से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 जिलों के 1902 से अधिक गांव पानी की चपेट में हैं, जिससे 3.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। गांवों में बाढ़ग्रस्त लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रभावित गांवों में एक-एक गजटेड अफसर नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। प्रभावित लोग इन अधिकारियों के साथ अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे।
punjab flood mountains collapsed inpathankot army took
हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही जोरदार बारिश व बादल फटने की घटनाओं के चलते भाखड़ा डैम के जल स्तर में तेजी से होती वृद्धि को देखते हुए बीबीएमबी मैनेजमेंट से चारों फ्लड गेट 9-9 फीट तक खोल दिए।
मिली जानकारी के अनुसार एक लाख से भी अधिक पानी की आमद के साथ भाखड़ा डैम का जलस्तर 1679 फीट पर पहुंच गया था। इस दौरान ट्रबाइनों व फ्लड गेटों के माध्यम से कुल 85 हजार क्यूसेक पानी की निकासी कर सतलुज दरिया के किनारे बसे निचले ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत मचा दी हालांकि डीसी रूपनगर वर्जित वालिया और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सुबह ही लोगों से अपने अपने घर छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाने को कह दिया था। Punjab News























