Punjab News’: मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी
अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ़, 4 सितंबर, 2025 (विश्व समाचार) Punjab News” मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ आप के राष्ट्रीय संयोजक उनका हालचाल जानने पहुँचे हैं। लेकिन अभी तक उनके स्वास्थ्य के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann’s health deteriorated, admitted to hospital
आपको बता दें कि आज आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर आए हैं। उन्हें आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करना है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है।
























