• Latest
  • Trending
  • All

सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

May 25, 2024

भारतीय हॉकी टीम का सपना फिर टूटा, अर्जेंटीना ने  हराकर किया Hockey World Cup से बाहर

August 25, 2026

दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी, अयानगर में खूब बरसे बादल

August 25, 2026
?????????????????????????????????????????????????????????

TMC के बागी सांसदों की सदस्यता पर Supreme Court में आज सुनवाई

August 25, 2026

Finance Minister Nirmala Sitharaman आज से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर रहेंगी

August 25, 2026

रक्षा बंधन के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिलाओं और बच्चों के लिए किया बड़ा ऐलान 

August 25, 2026

Bhagwant Maan Sarkar की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 25, 2026

आज का सुविचार Aaj ka vichar

August 25, 2026

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

August 25, 2026

अभिजीत दीपके का बड़ा एलान, दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान

August 24, 2026

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल का धमाका, बनाई सेंचुरी 

August 24, 2026

पंजाब बदलाव के लिए तैयार है, भाजपा पंजाब में बदलाव लाएगी: बी.एल. संतोष

August 24, 2026

 Patiala में BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री B. L. Santosh ने कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत चर्चा

August 24, 2026
Punjabi News
English News
Tuesday, August 25, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

कुलदीप धालीवाल की आवाज बेहद मजबूत, वह आपके मुद्दे संसद में उठाएंगे, पंजाब का फंड केंद्र से जारी करवाएंगे: भगवंत मान

by Wishav Warta Hindi Team
May 25, 2024
in पंजाब

सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

कुलदीप धालीवाल की आवाज बेहद मजबूत, वह आपके मुद्दे संसद में उठाएंगे, पंजाब का फंड केंद्र से जारी करवाएंगे: भगवंत मान

लोगों ने कहा- हम अमृतसर से बाकी सभी पार्टियों का सफाया कर देंगे, हमारा वोट सिर्फ आप को

कुलदीप धालीवाल ने अवैध रूप से कब्जा की गई 10,000 एकड़ जमीन को प्रभावशाली लोगों से मुक्त करवाया: सीएम मान

मजीठा में बोले धालीवाल – हम बिक्रम मजीठिया की गुंडागर्दी को खत्म करेंगे, लोगों के खिलाफ अब ‘झूठे पर्चे’ नहीं होने देंगे

चंडीगढ, 25 मई (विश्ववार्ता)  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अमृतसर से आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के लिए प्रचार किया। मान ने राजा सांसी, अजनाला और मजीठा में आप उम्मीदवार के साथ विशाल रोड शो किया। दोपहर के समय चिलचिलाती गर्मी के बावजूद, हजारों लोग मान के रोड शो में शामिल हुए और उनसे वादा किया कि वे अमृतसर से अन्य सभी राजनीतिक दलों का सफाया कर देंगे और केवल आम आदमी पार्टी को वोट देंगे।

राजा सांसी में लोगों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि अपने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए तैयार हो जाइए। वोट देने के अधिकार का उपयोग करने के लिए तैयार हो जाइए। यह अधिकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान देकर हमारे लिए अर्जित किया है। मान ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि लोग इस गर्मी में भी मुझे अपना समर्थन देने के लिए अपने घरों से बाहर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उनके प्यार और समर्थन का कर्ज कभी नहीं चुका सकते।

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के उनके गृह विधानसभा क्षेत्र अजनाला में सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में कुलदीप धालीवाल ने अवैध रूप से कब्जा की गई 10,000 एकड़ जमीन को प्रभावशाली लोगों से मुक्त कराया। वह पंजाब की सबसे मजबूत आवाजों में से एक हैं। वह पंजाब के मुद्दे संसद में उठाएंगे और पंजाब का बकाया फंड जारी करवाएंगे। उन्होंने लोगों से उन्हें भारी अंतर से जीत दिलाकर अपना प्रतिनिधि चुनने का आग्रह किया।

मान ने राजा सांसी, अजनाला और मजीठा में बादलों और शिरोमणि अकाली दल पर भी कटाक्ष किया और अपना प्रसिद्ध व्यंग्य किकली 2.0 लोगों को सुनाया। इसपर भीड़ ने तालियां बजाईं और ज़ोर-ज़ोर से जयकारे लगाए। मजीठा में उन्होंने लोगों से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ भी अपने पुराने पत्ते गिरा देते हैं। अब अमृतसर के लोगों के लिए भी बदलाव का समय आ गया है।

मजीठा में बोले धालीवाल – हम बिक्रम मजीठिया की गुंडागर्दी को खत्म करेंगे, लोगों के खिलाफ अब ‘झूठे पर्चे’ नहीं चलेंगे

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सीएम मान ने उन पर भरोसा किया और अजनाला विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया। तब अजनाला की जनता ने उनका भरपूर समर्थन किया और उन्हें पंजाब विधानसभा में भेजा। वहां मुझे कैबिनेट मंत्री के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां दी गईं। उन्होंने कहा कि वह अजनाला के साथ-साथ पंजाब के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए सीएम भगवंत मान के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि संसद में अमृतसर की पवित्र भूमि और इसके लोगों का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात होगी।

धालीवाल ने अपनी सीट के लोगों की ओर से मान से वादा किया कि 4 जून को आम आदमी पार्टी को अमृतसर सीट से पहली बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां के लोग आप सरकार के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और दोबारा आप को वोट देने के लिए उत्साहित हैं। धालीवाल ने सीएम भगवंत मान से कहा कि अमृतसर और जिले के सीमावर्ती इलाकों की अपनी समस्याएं हैं और इन चुनावों के बाद वे इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबोधित करेंगे।

मजीठा के लोगों को संबोधित करते हुए कुलदीप धालीवाल ने कहा कि हमें अपने वोट के जरिए बिक्रम मजीठिया की गुंडागर्दी पर रोक लगानी है। उन्होंने कहा कि एक बार जब अकाली नेता बिक्रम मजीठिया जैसे लोग बुरी तरह हार जाएंगे और उनके पास कोई शक्ति नहीं रह जाएगी, तो अमृतसर के लोग अंततः फर्जी मामलों के खतरे से मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वंशवादी राजनेता अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हैं और आम लोगों के साथ गुंडागर्दी करते हैं। लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करने का आग्रह किया।

Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

Bhagwant Maan Sarkar की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

by Wishav Warta Hindi Team
August 25, 2026
0

Bhagwant Maan Sarkar की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली...

अभिजीत दीपके का बड़ा एलान, दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान

by Wishav Warta Hindi Team
August 24, 2026
0

अभिजीत दीपके का बड़ा एलान, दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान इस तारिख से होगा इंडिया गेट से मार्च...

पंजाब बदलाव के लिए तैयार है, भाजपा पंजाब में बदलाव लाएगी: बी.एल. संतोष

by Wishav Warta Hindi Team
August 24, 2026
0

पंजाब बदलाव के लिए तैयार है, भाजपा पंजाब में बदलाव लाएगी: B. L. Santosh ➖ भाजपा पंजाब की सभी 117...

 Patiala में BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री B. L. Santosh ने कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत चर्चा

by Wishav Warta Hindi Team
August 24, 2026
0

 Patiala में BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री B. L. Santosh ने कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत चर्चा...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

August 25, 2026

आज का विचार

आज का विचार

आज का सुविचार Aaj ka vichar

August 25, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

भारतीय हॉकी टीम का सपना फिर टूटा, अर्जेंटीना ने  हराकर किया Hockey World Cup से बाहर

by Wishav Warta Hindi Team
August 25, 2026
0

भारतीय हॉकी टीम का सपना फिर टूटा, अर्जेंटीना ने  हराकर किया Hockey World Cup से बाहर दिल्ली, 25 अगस्त, 2026...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA