Asia Cup 2025: Team India की जीत के साथ शुरुआत
Captain Harmanpreet ने लगाई जोरदार हैट्रिक
Asia Cup 2025: Team India starts with a win
चंडीगढ, 30 अगस्त हॉकी एशिया कप 2025 में मेजबान Team India ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया। इस मैच में भारत की तरफ से खेले गए चारों गोल पेनाल्टी कॉर्नर से आए। Captain Harmanpreet सिंह ने हैट्रिक लगाते हुए 3 गोल किए। जबकि जुगराज सिंह ने 1 गोल दागा।
पूल-ए के इस मुकाबले में पहला गोल ही चीन की ओर से हुआ, जब मैच के 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर डू शिहाओ ने खाता खोलते हुए चीन को 1-0 की बढ़त दिलाई. मगर चीन की ये बढ़त ज्यादा देर नहीं टिकी और 18वें मिनट में जुगराज सिंह ने भारत को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया. इसके बाद भारतीय टीम की बारी थी और यहां पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी विस्फोटक ड्रैग फ्लिक का कमाल दिखाया. हरमनप्रीत ने 20वें और 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर में 2 गोल दागे और स्कोर को 3-1 कर दिया।
Captain Harmanpreet takes a strong hat-trick
मगर चीन ने भी आसानी से हार नहीं मानी और अगले 2 गोल करते हुए मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला खड़ा किया. तीसरे क्वार्टर का अंत 3-3 की बराबरी पर हुआ और अब भारतीय टीम के पास जीत हासिल करने के लिए सिर्फ आखिरी क्वार्टर यानि 15 मिनट ही बचे थे. मगर चौथे क्वार्टर की शुरुआत ही गोल के साथ हुई. कप्तान हरमनप्रीत ने फिर पेनल्टी कॉर्नर पर 47वें मिनट में गोल दागा और टीम को 4-3 से निर्णायक बढ़त दिलाने के साथ ही अपनी हैट्रिक भी पूरी की।
Read more news: www.wishavwarta.in





















