• Latest
  • Trending
  • All

हरियाणा की दस लोकसभा सीटों के लिए दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला 

May 25, 2024

Punjab: केंद्र के नए पराली नियम किसान विरोधी हैं, किसानों की मदद करने के बजाय उन्हें सज़ा दे रहे हैं: Baltej Pannu

September 22, 2026

Morning Bulletin News : सुबह की शुरुआत Wishavwarta की Important खबरों के साथ

September 22, 2026

Punjab: US और UK में सिख ड्राइवरों पर नस्लभेदी हमलों को लेकर वंडिग ने जयशंकर को लिखा पत्र

September 22, 2026

Cricket के इतिहास में पहली बार आज India and Japan की टीमें होंगी आमने-सामने 

September 22, 2026

Amritsar में कल होगी NRI मीट ; चार जिलों के NRI पंजाबी हिस्सा लेंगे:Dr. Ravjot Singh

September 22, 2026

Asian Hockey Federation ने Chief Minister Bhagwant Singh Mann को जापान में एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने के लिए है बुलाया

September 22, 2026

India ‘A’ vs Australia ‘A’ पहला चार दिवसीय मैच शुरू

September 22, 2026

Asian Games 2026: गोल्ड मेडल के लिए आज श्रीलंका से होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला

September 22, 2026

पंजाब के इस जिले मे कल हुआ छुट़्टी का ऐलान

September 22, 2026

🌷आज का सुविचार🌷Aaj ka vichar

September 22, 2026

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर*

September 22, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

शाम 5.00 बजे तक की Wishavwarta की Important खबरों के साथ है हाजिर 

September 21, 2026
Punjabi News
English News
Tuesday, September 22, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

हरियाणा की दस लोकसभा सीटों के लिए दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला 

by Wishav Warta Hindi Team
May 25, 2024
in हरियाणा

हरियाणा की दस लोकसभा सीटों के लिए दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला 

अधिक सेल्फी वाले स्कूल को मिलेंगे 25 हजार

चंडीगढ, 25 मई (विश्ववार्ता) हरियाणा में 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान जारी है। प्रात: 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। हरियाणा के 2 करोड़ 76 हजार 768 पंजीकृत मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की कि घरों से बाहर निकल कर अपने मतदान केंद्र पर अवश्य जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करके विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के सबसे बड़े पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

प्रदेश में बनाए गए 20031 मतदान केंद्र

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कुल 20,031 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 19,812 स्थाई तथा 219 अस्थाई मतदान केंद्र शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में 5,470 और ग्रामीण क्षेत्रों में 14,342 मतदान केंद्र बनाए हैं। 176 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 99 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा, 96 मतदान केंद्र यूथ कर्मचारी तथा 71 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं सहित हीट वेव के मद्देनजर अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

96 हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारी देंगे ड्यूटी

अनुराग अग्रवाल ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा लगभग 96 हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारी (सुरक्षा बलों को छोडक़र) मतदान केंद्रों में ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा उडऩ दस्ते, ऑब्जर्वर के साथ माईक्रो ऑब्जर्वर अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर मौजूद रहेंगे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आयोग की ओर से सारे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बच्चे भी परिवारजन के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करें, जिला स्तर पर ड्रा निकालकर विजेता को 10 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा।

स्कूली बच्चों के लिए की गई पहल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन स्कूली बच्चे चुनाव का पर्व-देश का गर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें, इसके लिए भी अनूठी पहल की गई है। जिसमें स्कूली बच्चों को नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल के तहत बच्चों द्वारा मतदान के दिन वोट करने के बाद परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी अपलोड करनी है। जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमश: 10 हजार रुपए, 5 हजार रुपए और 2.5 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।

अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इस पहल के तहत जिले के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को 25 हजार रुपए का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए https://www.ceoharyana.gov.in/ पोर्टल पर एक लिंक विकसित किया गया है, जो मतदान के दिन यानी 25 मई को प्रातः 7 बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने का लिंक स्कूली बच्चों के लिए खुल जाएगा और रात्रि 8 बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी। इस पहल का उद्देश्य न केवल इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना है बल्कि स्कूली बच्चे, जो भावी मतदाता बनेंगे, उन्हें अभी से मतदान अधिकारों के प्रति सजग करना है।

Tags: 10andassemblycandidatesevmheldloksabhasealedseatstodayvotingwww.wishavwarta.in
Share198Tweet124SendSendShareScan

Related

Haryana सरकार ने एक बार फिर Police विभाग में किया बड़े पैमाने पर फेरबदल 

by Wishav Warta Hindi Team
September 20, 2026
0

Haryana सरकार ने एक बार फिर Police विभाग में किया बड़े पैमाने पर फेरबदल  पढिये पूरी लिस्ट चंडीगढ, 20 सिंतबर,...

Haryana Vigilance की टीम कानूनगो को रिश्वत लेते हुए दबोचा

by Wishav Warta Hindi Team
September 19, 2026
0

Haryana Vigilance की टीम कानूनगो को रिश्वत लेते हुए दबोचा Haryana Kanungo Bribe Case: हरियाणा के भिवानी में राजस्व विभाग...

Haryanan के Ambala से हिमाचल के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल Paonta Sahib के लिए शुरू की पहली बार सीधी बस सेवा 

by Wishav Warta Hindi Team
September 12, 2026
0

Haryanan के Ambala से हिमाचल के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल Paonta Sahib के लिए शुरू की पहली बार सीधी बस...

Breaking: : हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे ने की आत्महत्या

by Wishav Warta Hindi Team
September 12, 2026
0

Breaking : हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे ने की आत्महत्या रोपड़, दिल्ली, 12 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा के पूर्व...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर*

September 22, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷Aaj ka vichar

September 22, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Punjab: केंद्र के नए पराली नियम किसान विरोधी हैं, किसानों की मदद करने के बजाय उन्हें सज़ा दे रहे हैं: Baltej Pannu

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

Punjab: केंद्र के नए पराली नियम किसान विरोधी हैं, किसानों की मदद करने के बजाय उन्हें सज़ा दे रहे हैं:...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA