Independence day: Pm Modi ने लाल किले से किया ऐलान
दिवाली पर मिलने जा रहा बड़ा तोहफा
किसानों को लेकर समझौता नहीं करेगा भारत – पीएम मोदी
चंडीगढ़, 15 अगस्त: (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेदेश को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक मेहनत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने तथा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करे। जय हिंद।’’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज 140 करोड़ देशवासियों का एक ही मंत्र होना चाहिए-समृद्ध भारत। अगर कोटि-कोटि लोगों के बलिदान से स्वतंत्र भारत हो सकता है तो कोटि-कोटि लोगों के संकल्प से, आत्मनिर्भर बनने से, वोकल फॉर लोकल की बात करने से समृद्ध भारत भी बन सकता है। वो पीढ़ी स्वतंत्र भारत के लिए खप गई थी और यह पीढ़ी समृद्ध भारत के लिए नए कदम उठाए, यही समय की मांग है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मैं युवा वैज्ञानिकों, प्रतिभाशाली युवाओं, इंजीनियरों, पेशेवरों और सरकार के सभी विभागों से आग्रह करता हूं कि हमारे पास अपने स्वयं के मेड इन इंडिया लड़ाकू विमानों के लिए जेट इंजन होने चाहिए।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “स्पेस सेक्टर का कमाल तो हर देशवासी देख रहा है। हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन से लौट चुके हैं और आने वाले कुछ दिनों में भारत आ रहे हैं। हम स्पेस में भी अपने दम पर आत्मनिर्भर भारत गगनयान की तैयारी कर रहे हैं। हम अपना स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में हैं। “
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























