PM Modi आज करेंगे सांसदों के New flats का करेंगे उद्घाटन
श्रमिकों से बातचीत और सभा को करेंगे संबोधित
चंडीगढ़, 11 अगस्त: (विश्ववार्ता)PM Modi आज new delhi में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बने 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे। उद्धाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री इस अवसर पर सिंदूर का पौधा रोपेंगे, श्रमिकों से बातचीत करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
इन फ्लैटों को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें सोलर पावर जैसी रिन्यूएबल एनर्जी, ऊर्जा बचत तकनीक और कचरे के सही प्रबंधन की व्यवस्था है। निर्माण में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फ्लैट न केवल मजबूत हैं बल्कि भूकंप-रोधी भी हैं। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।
दरअसल, लंबे समय से सांसदों के लिए अच्छे आवास की कमी थी। मौजूदा आवास स्थान की कमी और पुरानी होने के कारण सांसदों को दिक्कतें हो रही थीं। इसी को देखते हुए यह नई परियोजना शुरू की गई। ऊंची इमारत बनाकर जमीन का बेहतर उपयोग किया गया है और रखरखाव का खर्च भी कम रखा गया है।
इस नए आवास परिसर से न केवल सांसदों को आधुनिक और आरामदायक रहने की सुविधा मिलेगी, बल्कि उनके कामकाज के लिए भी एक बेहतर माहौल तैयार होगा। यह परियोजना आधुनिक भारत की संसदीय जरूरतों और पर्यावरण संरक्षण, दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























