
GMCH-32 में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर का पंजाब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन
283 बेड वाला इमरजेंसी तैयार
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH-32) में तैयार किए गए 283 बेड वाले इमरजेंसी और ट्रॉमा ब्लॉक का शुक्रवार को चंडीगढ़ के प्रशासक Gulab Chand Kataria ने उद्घाटन किया।
आपात सेवाएं देने के उद्देश्य से बनाए नए Block में मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। ट्रॉमा सेंटर के शुरू होने से चंडीगढ़ को पीजीआई के बाद दूसरा समर्पित ट्रॉमा सेंटर मिलेगा जिससे पूरे क्षेत्र की आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता में इजाफा होगा। इस परियोजना को 2019 में यूटी प्रशासन से मंजूरी मिली थी। इसके बाद अगस्त 2020 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसे दो वर्ष में पूरा करना था लेकिन कोरोना के कारण इसमें देरी हुई।






















