
अमेरिका के 50% टैरिफ पर आज Modi Cabinet की बडी अहम बैठक
आज कैबिनेट में होगा बड़ा फैसला
अमेरिका के टैरिफ पर बनेगी रणनीति
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के फैसले पर कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करने जा रहे हैं। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर कुल 50% टैरिफ लागू किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। बैठक में अमेरिका की हालिया कार्रवाई पर भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया और आगे की नीतियों पर गहन विचार-विमर्श होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले कई उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो पहले से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ के अलावा होगा। ट्रंप ने इस कठोर फैसले का कारण भारत द्वारा रूस से लगातार कच्चा तेल खरीदने को बताया है। यह नया शुल्क 27 अगस्त से प्रभावी होगा।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















