
पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने होंगे पेश
जानें वजह
चंडीगढ़, 6 अगस्त (विश्ववार्ता)पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होंगे। यह कार्रवाई श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित पंजाब सरकार के शुरुआती समागम में नाच-गाने के आयोजन को लेकर की गई है.
धामी ने कहा कि इसलिए पंजाब सरकार को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित नहीं करने चाहिए. सरकार को किसी हीन भावना में नहीं आना चाहिए. शिष्टाचार का पालन आवश्यक है. यदि कोई धार्मिक आयोजन होता है, तो वह सेवा अमृतधारी सिंहों से ही की जाती है.
श्री अकाल तख्त साहिब ने इस पर सख्त नोटिस लेते हुए दोनों अधिकारियों को पेश होने के लिए कहा है. इस मामले पर SGPC अध्यक्ष ने भी प्रतिक्रिया दी है. जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि शहीदी समारोह में इस प्रकार का नृत्य और मनोरंजक कार्यक्रम पहली बार किए गए हैं। यह सिख मर्दादाओं का उल्लंघन है। जत्थेदार ने कहा कि गायक बीर सिंह ने इस कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब में प्रस्तुत होकर माफी मांगी है। उनकी माफी पर आगामी बैठक में विचार किया जाएगा।
Read more news Visit our website https://wishavwarta.in/
Punjab
Education Minister Harjot Singh Bains























